home page

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जमुवाय माता व शिला माता मंदिर में की पूजा—अर्चना

 | 
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जमुवाय माता व शिला माता मंदिर में की पूजा—अर्चना


जयपुर, 21 मार्च (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नवरात्र के पावन अवसर पर आज जमुवाय माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता के दरबार में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली। जहां उपमुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की । उन्होंने माता से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर दिया कुमारी ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि यह पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है।

जमुवाय माता मंदिर में पूजा के बाद उपमुख्यमंत्री मनसा माता मंदिर और आमेर स्थित शिला माता मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यहां भी उन्होंने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश