home page

समयपालन सुधार के लिए जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव

 | 
समयपालन सुधार के लिए जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव


जैसलमेर, 06 जून (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे ने समयपालन में सुधार के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 14703/14704 जैसलमेर-लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। संशोधित समय-सारिणी 5 जून से प्रभावी कर दी गई है।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस अब लालगढ़ से सुबह 7:40 बजे के बजाय 7:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन फलोदी स्टेशन पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी तथा 10:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद रामदेवरा में 10:40 बजे आगमन और 10:43 बजे प्रस्थान,पोकरण में 11 बजे आगमन और 11:20 बजे प्रस्थान तथा श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर दोपहर 12:16 बजे आगमन एवं 12:18 बजे प्रस्थान करेगी। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी,जो पूर्व निर्धारित समय से 10 मिनट पहले है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस अब जैसलमेर से सुबह 11 बजे के स्थान पर 10:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 11:26 बजे पहुंचेगी तथा 11:28 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद पोकरण में 12:15 बजे आगमन और 12:35 बजे प्रस्थान,रामदेवरा में दोपहर 1 बजे आगमन और 1:03 बजे प्रस्थान तथा फलोदी में 1:50 बजे आगमन एवं 1:55 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन लालगढ़ स्टेशन पर शाम 5 बजे के बजाय 4:45 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त करने तथा उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। ट्रेन के रास्ते के स्टेशनों के समय में बदलाव किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्रशेखर