जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा का नरैना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
| Feb 23, 2026, 18:48 IST
जोधपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। रेलवे द्वारा नरैना में आयोजित दादू दयाल मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा का नरैना स्टेशन पर अस्थाई मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 24 फरवरी से 27 फरवरी तक नरैना स्टेशन पर 14.17 बजे आगमन एवं 14.19 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा नरैना स्टेशन पर 11.01 बजे आगमन एवं 11.03 बजे प्रस्थान करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

