नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में
| Sep 22, 2026, 18:19 IST
जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम रूप से दो अभ्यर्थी महापौर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
रिटर्निंग अधिकारी (महापौर एवं उपमहापौर) आशीष कुमार ने बताया कि अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों में सुनीता गुप्ता मावर (इंडियन नेशनल कांग्रेस, चुनाव चिह्न हाथ) तथा सुनील (भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह कमल) शामिल हैं। मतदान 25 सितंबर ( प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक) होगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

