home page

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 | 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-मथुरा- जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09721, जयपुर-मथुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 03 से 05 सितम्ब्रर तक (03 ट्रिप) जयपुर से 13.00 बजे रवाना होकर 18.50 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09722, मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 03 से 05 तक (03 ट्रिप) मथुरा से 20.00 बजे रवाना होकर रात्रि 02.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, रामगढ, गोविन्दगढ, बृजनगर, डींग व गोवर्धन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश