home page

जयपुर को राजस्थान के सबसे साफ शहर का अवार्ड

 | 
जयपुर को राजस्थान के सबसे साफ शहर का अवार्ड


जयपुर को राजस्थान के सबसे साफ शहर का अवार्ड


जयपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को राजस्थान के सबसे साफ शहर का अवार्ड मिला। यह अवॉर्ड यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर मेयर सुनील कोठारी, नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम घोषित किए गए। राजस्थान के किसी शहर की रैंकिंग किसी भी कैटेगरी में टॉप 3 में नहीं आई है। वहीं 10 लाख से ज्यादा आबादी में देश के स्वच्छ तीन शहरों में जयपुर शामिल नहीं है। पिछली बार इसमें जयपुर टॉप 20 में रहा था।

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में पुरस्कार समारोह की जानकारी दी गई थी। इसमें चयनित शहरों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बुलाया गया था। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेता शहरों को सम्मानित किया।

दरअसल पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जयपुर ग्रेटर ने 16वीं और जयपुर हेरिटेज ने 20वीं रैंक हासिल की थी। दोनों निगमों को थ्री-स्टार रेटिंग भी मिली थी। इस बार दोनों निगमों के एकीकृत होने के बाद जयपुर ने एक शहर के रूप में सर्वेक्षण में हिस्सा लिया है। हालांकि नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था सुधारने, सफाई अभियान चलाने और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश