home page

श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के लिए जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक विस्तार

 | 
श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के लिए जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक विस्तार


जयपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का 11 से 26 अक्टूबर तक भरतपुर तक विस्तार किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस 11 से 26 अक्टूबर तक जयपुर से निर्धारित समय पर रवाना होगी। यह ट्रेन बयाना स्टेशन पर दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:22 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे भरतपुर पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 19722 बयाना-जयपुर एक्सप्रेस इस अवधि में बयाना के बजाय भरतपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन बयाना स्टेशन पर दोपहर 2:08 बजे पहुंचेगी और 2:10 बजे रवाना होकर निर्धारित समय पर जयपुर पहुंचेगी। रेलवे के इस विस्तार से दोनों मेलों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश