जैन गौरव समिति ने चुनाव की तिथि पर्यूषण पर्व के बाद करने की मांग
जोधपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। जैन गौरव समिति ने चुनाव की तिथि पर्यूषण पर्व के बाद करने की मांग की है।
निगम निकाय के चुनाव जैनों के पयुर्षण पर्व के दरमियान करने की चुनाव आयुक्त द्वारा घोषणा करने को लेकर समस्त जैन समाज की सर्वोच्च संस्था अभा जैन गौरव समिति व श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति सहित कई संस्था संगठनों ने चुनाव आयोग को तारीख बदलने की मांग की।
समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने बताया 8 से 15 तक समस्त जैन समाज के पयुर्षण महापर्व चलेंगे जो जैन धर्म का सर्वोच्च महापर्व है जिसमें साधक प्रवचन श्रवण मौन साधना आराधना उपवास परमात्मा पूजा अर्चना दर्शन वंदन प्रतिक्रमण तप, त्याग सहित आदि कई आध्यात्मिक क्रियाएँ करते है।
विनायकिया ने बताया पर्यूषण पर्व के दौरान चुनाव तिथि होने से मतदाता के सामने धर्म व मतदान को लेकर असमंजस रहेगा, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित रहेगा अत: तारीख पयुर्षण पर्व के बाद करने का आग्रह किया है । श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति, जैन गौरव समिति, तपागछ संघ, चिंतामणि पार्श्व मंडल, ज्ञान सुंदर धार्मिक पाठशाला व पुस्तकालय समिति, जीवदया समिति, श्री नवकार जैन सोसाइटी, श्री वासुपूज्यस्वामी चल जैन मंदिर पाल रोड़, वल्लभ महिला मंडल अ भा जैन र्श्ववेताम्बर मूर्तिपूजक युवा महासंघ आदि कई जैन समाज की संस्था संगठनों के पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग से मांग की चुनाव की तारीख में बदलाव करें और राजस्थान सरकार भी जैन समाज के सबसे बड़े पर्व को ध्यान में रख कर चुनाव आयोग से तारीख बदलने के लिए संशोधन करें।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

