home page

डीआरएम ने बीकानेर-पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

 | 
डीआरएम ने बीकानेर-पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण


जोधपुर, 11 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शुक्रवार स्रद्मह्य गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में बीकानेर से पलाना तक इंजन फुटप्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।

फुटप्लेट निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेल पथ, ट्रैक की स्थिति, स्लीपर, रेल फिटिंग, बैलेस्ट, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, समपार फाटक, सिग्नल एवं अन्य परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनुरक्षण कार्यों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके डीआरएम त्रिपाठी ने पलाना और उदरामसर रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन बिल्डिंग का निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने स्टेशन परिसर की स्वच्छता, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, यात्री बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस के एसी कोच सहित अन्य कोचों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोचों में साफ-सफाई, स्वच्छता, शौचालय एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोचों एवं स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश