धौलपुर में युवाओं को बताए तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव
धौलपुर, 08 मई (हि.स.)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला धौलपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को भार्गव वाटिका में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर युवाओं में तम्बाकू खाने की प्रवृत्ति रोकने के लिए तम्बाकू एवं धूम्रपान का सेवन जीवन के लिए हानिकारक विषय पर सेमिनार आयोजित की गई। सेमिनार में जिले भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर तम्बाकू एवं धूम्रपान न करने की शपथ ली।
सेमिनार के प्रमुख वक्ता डॉ. प्रज्ञादीप वर्मा ने कहा कि तम्बाकू का सेवन से मुँह, गले, फेफड़ों, पेट एवं लीवर के कैंसर का प्रमुख कारण है। इसके साथ ही महिलाओं को गर्भपात, समय से पहले प्रसव एवं बच्चे के जन्मदिन स के समय कम बजन जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पर रहा है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से ह्रदय की धमनियों में वसा जमा हो जाने से दिल का दौरा एवं स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हमें तम्बाकू के सेवन से बचना चाहिए। रेडक्रॉस के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि स्वस्थ्य भारत मिशन के अंतर्गत तम्बाकू निषेध जागरूकता अभियान में रेडक्रॉस द्वारा युवाओं,खिलाड़ियों,ग्रामीण पुरुष एवं महिलाओं, मजदूरों, को तम्बाकू एवं धूम्रपान से होने वाली जानलेवा बीमारियों के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही रेडक्रॉस द्वारा आकस्मिक दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए दस हजार से अधिक युवाओं, स्कूली बालिकाओं, खिलाड़ियों एवं ग्रामीण आमजन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सेमिनार में रेडक्रॉस के जिला उपाध्यक्ष रोहिल सरीन एवं माहिर हसन रिज़वी ने युवाओं को तम्बाकू एवं अन्य नशीली बस्तुओ के सेवन को छोड़ने की शपथ दिलाई। सेमिनार में डॉ गुरुप्रीत,रेडक्रॉस के वरिष्ठ पदाधिकारी विमल भार्गव एवं संजय अग्रोहा आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

