home page

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया शुरु

 | 
भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया शुरु


जयपुर, 17 जुलाई (हि.स.)।भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसारशैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी ने 12वीं (10+2) विज्ञान वर्ग में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंक तथा अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किये हों। विज्ञान वर्ग के अलावा कला एवं वाणिज्य वर्ग के अभ्यर्थी भी न्यनूतम कुल 50% अंकों के साथ तथा अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50% अंकों के साथ आवेदन के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा दो वर्षीय व्यावसायिक (Vocational) कोर्स उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के लिए भारतीय वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.iafrecruitment.edcil.co.in पर विजिट करें। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है, इसलिए समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य कर लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव