home page

स्वतंत्रता दिवस 2026: राजस्थान पुलिस के 16 अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पुलिस पदकों की घोषणा

 | 
स्वतंत्रता दिवस 2026: राजस्थान पुलिस के 16 अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पुलिस पदकों की घोषणा


जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस 2026 के पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान पुलिस के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार, राजस्थान पुलिस के दो अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य विशेष शाखा श्री महेंद्र कुमार भगत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में सराहनीय सेवाओं के लिए राज्य के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक देने का ऐलान किया गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित गुप्ता व दीक्षा कामरा, निरीक्षक सज्जन कंवर, उप निरीक्षक शेरू खान, सहायक उप निरीक्षक महेश चंद, शिवराम व कुंजन शर्मा, हेड कांस्टेबल ओम सिंह तथा कांस्टेबल पूरन बहादुर, नरेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, रामचंद्र सिंह, मंजू कुमारी और अजय कुमार शामिल हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा इस राज्य स्तरीय उपलब्धि और सम्मान की घोषणा पर राजस्थान पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पदक पाने वाले सभी अधिकारियों व कर्मियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश