home page

धीरजी खेड़ा जीएसएस के नवनिर्मित 500 मैट्रिक टन गोदाम का लोकार्पण

 | 
धीरजी खेड़ा जीएसएस के नवनिर्मित 500 मैट्रिक टन गोदाम का लोकार्पण


चित्तौड़गढ़, 30 जून (हि.स.)। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का कहना है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में विकास के अनेक महत्वूपर्ण कार्यों को पूर्ण किया है। किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक ठोस कदम उठाए जा रहे है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई है। सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक आक्या मंगलवार को विधानसभा के ग्राम धीरजी खेड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के नवनिर्मित 500 मैट्रिक टन गोदाम के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए है, कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया है। इस अवसर पर ग्राम धीरजी खेडा के सीताराम गुर्जर की दुर्घटना मृत्यु होने पर आश्रित को 10 लाख राशि का चेक विधायक आक्या की और से दिया गया। इस अवसर पर सीकेएसबी प्रबंध निदेशक नानालाल चावला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व अध्यक्ष पवन आचार्य, प्रदीप सिंह, महामंत्री देवीलाल धाकड़, प्रकाश भट्ट, व्यवस्थापक गणेशलाल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल