home page

चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखा असर, आधा दर्जन शहराें में हल्की बारिश

 | 
चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखा असर, आधा दर्जन शहराें में हल्की बारिश


जयपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब का असर आज से राजस्थान में दिखाई देने लगा है। शनिवार काे प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक शहराें में हल्की बारिश दर्ज की गई। 29 सितंबर तक इस सिस्टम के साथ-साथ एक पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने से जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। दाे शहराें काे छाेड़कर बाकी शहराें का दिन का पारा 40डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 42 डिग्री के साथ फलाैदी सबसे गर्म रहा।

माैसम विभाग के अनुसार शनिवार काे अजमेर, जालाेर, माउंट आबू सहित करीब आधा दर्जन शहराें में हल्की बारिश हुई। जयपुर में भी हल्के बादल नजर आए। इससे दिन के पारे में 1 डिग्री से ज्यादा का उछाल देखा गया।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी भारत के ऊपर बना डिप्रेशन आज उत्तर-पूर्वी एमपी व आसपास के लगे दक्षिणी यूपी के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ने व कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।

इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27-28 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की मध्मम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 सितंबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश