home page

गुड़ामालानी में आईसीएआर-आईआईएमआर क्षेत्रीय केंद्र के नए भवन का उद्घाटन

 | 
गुड़ामालानी में आईसीएआर-आईआईएमआर क्षेत्रीय केंद्र के नए भवन का उद्घाटन


जोधपुर, 28 सितम्बर (हि.स.)। गुड़ामालानी स्थित आईसीएआर भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) के क्षेत्रीय केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथी चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, उप महानिदेशक डॉ. डी.के. यादव, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. वी.एस. जैतावत तथा आईसीएआर-काजरी, जोधपुर के निदेशक डॉ. एच.एस. जाट सहित वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के साथ आयोजित कृषक सम्मेलन-2026 के दौरान विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें आईसीएआर-काजरी, जोधपुर की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में मरुस्थलीकरण एवं टीबा स्थिरीकरण, मृदा परीक्षण, बीज उत्पादन एवं प्रसंस्करण, शुष्क क्षेत्रों में संरक्षण कृषि, सब्जी उत्पादन तथा अधिक आय के लिए खजूर उत्पादन की उन्नत तकनीक एवं मोठ की उन्नत किस्मों से संबंधित जानकारी एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में खजूर उत्पादन की उन्नत तकनीकों के साथ काजरी मोठ-4, काजरी मोठ-5, काजरी मोठ-6 एवं काजरी मोठ-7 तथा बाजरा की मरु मोती-1 एवं 2 को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इन तकनीकों एवं उन्नत किस्मों के माध्यम से शुष्क एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता एवं किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। काजरी के स्टॉल पर प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि तथा जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश