home page

राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2024 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की

 | 
राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2024 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की


जयपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल बागडे ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील होकर जन समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्र और राज्य के विकास में समर्पित होकर सार्थक भूमिका निभाने पर जोर दिया।

बागडे ने कहा कि जहां भी प्रशासनिक अधिकारी का पदस्थापन हो, उस पद की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाएं। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का संवेदनशीलता से क्रियान्वयन करने, विकास कार्यक्रमों को तत्परता से लागू करने और आम जन के प्रति जवाबदेह होते हुए कार्य करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने अपने बहुत से अनुभव भी इस दौरान साझा किए और प्रशासनिक अधिकारियों को ’राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासनिक संस्था की महानिदेशक श्रेया गुहा और राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश