हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा का गुंटूर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
| Sep 7, 2026, 18:53 IST
जयपुर, 07 सितंबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा का गुंटूर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 17296, हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा 06 नवम्बर से गुंटूर स्टेशन पर परिवर्तित समय 15.40 बजे आगमन व 15.45 बजे प्रस्थान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

