home page

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

 | 
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू


जयपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एमएजेएमसी की पांच विशेषज्ञता आधारित पाठ्योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मीडिया अध्ययन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, न्यू मीडिया तथा विकास संचार शामिल हैं। इसके अलावा बीजेएमसी पास कोर्स और बीएजेएमसी (ऑनर्स) में भी प्रवेश दिए जा रहे हैं।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hju.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय पत्रकारिता एवं जनसंचार शिक्षा, शोध और पेशेवर प्रशिक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में शामिल है। विश्वविद्यालय के अनुसार, यहां से अध्ययन पूरा कर चुके अनेक विद्यार्थी देश के विभिन्न मीडिया संस्थानों और सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश