home page

हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेलसेवा 27 अगस्त को रहेगी रद्द

 | 
हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेलसेवा 27 अगस्त को रहेगी रद्द


जयपुर, 18 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के धोलीपाल स्टेशन पर टावर वैगन साइडिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेल सेवा रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54759, हनुमानगढ़ -सूरतगढ़ रेल सेवा 27 अगस्त को रद्द रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश