home page

शादी के तीसरे दिन ही दूल्हे की मौत

 | 
शादी के तीसरे दिन ही दूल्हे की मौत


जोधपुर, 27 जून (हि.स.)। जिले के पीपाड़ शहर के सरगिया गांव में एक नवविवाहित युवक का शादी के तीसरे दिन ही हृदयाघात से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार सरगिया खुर्द निवासी रामभरोस पुत्र छोटाराम कड़वासरा की मृत्यु हुई है। उसकी शादी 23 जून को हुई थी। अगले दिन 24 जून को उनके घर पर प्रीतिभोज का आयोजन था। इसके अगले दिन 25 जून की सुबह रामभरोस की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया है। रामभरोस अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश