राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को जोधपुर आएंगे
जोधपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 26 अप्रैल को जोधपुर आएंगे। वे यहां कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल सुबह दस बजे हेलीपैड, एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 10.15 बजे पाली रोड स्थित मोती बाग जोधपुर पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। राज्यपाल सुबह 11.25 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थित सुश्रुत ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल दोपहर 2.20 बजे हेलीपैड एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 2.25 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

