राज्यपाल बागडे की दुर्गाष्टमी पर शुभकामनाएं
| Oct 18, 2026, 19:42 IST
जयपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दुर्गाष्टमी (19 अक्टूबर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल बागडे ने दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी से सभी की संपन्नता, सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य के लिए प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

