home page

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल बागडे की शुभकामनाएं

 | 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल बागडे की शुभकामनाएं


जयपुर, 03 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (4 सितम्बर) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जीवन की उत्सवधर्मिता से जुड़े है । उन्होंने सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और निष्काम कर्म के आदर्श दर्शन को आत्मसात कर कर्तव्य पथ पर चलने का आह्वान किया।

बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश