राज्यपाल बागडे ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
| Sep 13, 2026, 16:44 IST
जयपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर को मनाई जाएगी।
राज्यपाल बागडे ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य हैं। वे सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले देवता हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का सभी को वंदन और अभिनंदन करना चाहिए।
उन्होंने प्रदेशवासियों से गणेश चतुर्थी का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश से सभी के लिए समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

