राज्यपाल बागडे की रामनवमी पर बधाई एवं शुभकामनाएं
| Mar 25, 2026, 17:25 IST
जयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 26 मार्च रामनवमी पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल बागडे ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम घट घट में व्याप्त हैं। राम का अर्थ ही है सुन्दर, सुखदायक। प्रभु श्रीराम के नाम की महिमा अनंत है, उनका नाम स्वयं में एक महामंत्र है। उनका पूरा जीवन ही आदर्श का अनुपम उदाहरण है।
बागडे ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी नैतिकता, सदाचार, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रभु श्री राम से सबके सुख, समृद्धि और संपन्नता की कामना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

