home page

इमली फाटक के पास साढे तीन हजार वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

 | 
इमली फाटक के पास साढे तीन हजार वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त


जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सहकार मार्ग इमली फाटक के पास करीब 60 करोड़ रूपये की 3500 वर्गगज सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-03 सहकार मार्ग इमली फाटक के पास, में करीब 3500 वर्गगज पार्क की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बांस-तम्बू, झुग्गी-झोपडी, तिरपाल इत्यादि लगाकर तथा ट्री गार्ड, लोहे लक्कड, फर्नीचर व अन्य सामान डालकर किये गये अतिक्रमणों को लगातार कार्रवाई करते हुये आज जोन-03 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर पार्क की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रूपये है।

जेडीए द्वारा जोन-17 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीकर रोड़, टांटिया बास, टोल टैक्स के पास में जेडीए की योजना राजारामपुरा के प्लॉट नं. 28, 29 व 30 की करीब 1000 वर्गगज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गई बाउण्ड्रीवाल, टीनशेडनुमा कमरे व अन्य सामान डालकर किए गए अतिक्रमण काे हटाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश