home page

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर मुकुट मुखारविन्द और श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन

 | 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर मुकुट मुखारविन्द और श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर मुकुट मुखारविन्द और श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन


डीग, 10 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविन्द मंदिर और श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की रामा-श्यामा की और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारीक