home page

एशियन पैरा गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल बागडे ने दी बधाई

 | 
एशियन पैरा गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल बागडे ने दी बधाई


जयपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी मोना अग्रवाल को, पुरुष बैडमिंटन एकल SL4 स्पर्धा में नवीन शिवकुमार को एवं पुरुषों की रिकर्व डबल्स तीरंदाजी स्पर्धा में हरविंदर सिंह, विजय सुंडी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश