home page

अब पूरे राजस्थान में मिलेगी गो गैस: तीन बॉटलिंग प्लांट से मजबूत होगी सप्लाई

 | 
अब पूरे राजस्थान में मिलेगी गो गैस: तीन बॉटलिंग प्लांट से मजबूत होगी सप्लाई


जयपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड की एलपीजी ब्रांड गो गैस की राजस्थान में मौजूदगी और मजबूत हुई है। कंपनी के पाली, उदयपुर और फागी में अपने एलपीजी बॉटलिंग प्लांट हैं। इसके अलावा आगरा और रोहतक से भी राजस्थान में आपूर्ति की जा रही है। कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में है।

कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन खारा ने कहा कि राजस्थान में बॉटलिंग प्लांट्स का नेटवर्क गो गैस के राष्ट्रीय विस्तार की मजबूत नींव है। कंपनी का लक्ष्य व्यवसायों तक स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती एलपीजी पहुंचाना है। स्थानीय बॉटलिंग प्लांट से डिलीवरी समय कम होने के साथ आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होती है।

राजस्थान के प्लांट आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों और उच्च दक्षता वाली बॉटलिंग प्रणालियों से लैस हैं। कंपनी के अनुसार इससे घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विस्तार से स्थानीय रोजगार और परिवहन-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी बढ़ावा मिल रहा है।

गो गैस ने देश के विभिन्न राज्यों, जिलों और शहरों में नए डीलरों के लिए डीलरशिप का अवसर भी घोषित किया है। कंपनी के अनुसार वर्तमान में उसका नेटवर्क 25 राज्यों में 2500 से अधिक डीलरों तक पहुंच चुका है। कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के पास 15 एलपीजी सिलेंडर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 309 से अधिक ऑटो एलपीजी स्टेशन, बेंगलूरु में 50 से अधिक सीएनजी स्टेशन और 700 से अधिक एलपीजी वाहनों का फ्लीट है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश