home page

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने किया अजमेर स्टेशन का सघन निरीक्षण

 | 
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने किया अजमेर स्टेशन का सघन निरीक्षण


उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने किया अजमेर स्टेशन का सघन निरीक्षण


अजमेर, 27 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने सोमवार को अजमेर मंडल का एक दिवसीय दौरा किया। जिसके अंतर्गत अजमेर स्टेशन के विकास और अन्य प्रमुख बुनियादी ढाँचे के कार्यों व स्टेशन पर जारी विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और अधीनस्थ अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ ने जयपुर से अजमेर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया ।

अजमेर स्टेशन पहुँचने पर अजमेर स्टेशन के निरीक्षण के अंतर्गत उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई, यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया | महाप्रबंधक ने 289 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले अजमेर स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की स्थिति जांची। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन प्लेटफार्म, परिसर और पार्किंग आदि का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। बैठक के पश्चात महाप्रबंधक ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन स्वीकार किए।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) अनूप शर्मा और अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक अमिताभ ने अजमेर स्थित रेलवे के विभिन्न ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी निरीक्षण किया और वहां के प्रशिक्षण कार्यों की समीक्षा की। महाप्रबंधक अमिताभ ने मदार डिपो का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष