home page

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल:जयपुर में हेल्थ और इंश्योरेंस पर हुआ मंथन

 | 
ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल:जयपुर में हेल्थ और इंश्योरेंस पर हुआ मंथन


जयपुर, 01 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और वित्तीय सुरक्षा के संदेश के साथ आयोजित ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। यह आयोजन जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस एवं गौमाया के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने 6 व 7 फरवरी 2027 को पुनः आयोजन की घोषणा करते हुए स्वस्थ व सुरक्षित समाज के संकल्प को दोहराया।

दूसरे दिन का ‘पिंक वूमेनिया’ सत्र आकर्षण का केंद्र रहा। वूमेन्स कार रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। आयोजक कन्नू मेहता ने इसे महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने वाली पहल बताया। रैली में हेल्थ गतिविधियां, फूलों की होली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुईं।

को-फाउंडर भूपेंद्र सिंह, आर.के. व्यास और अजय शर्मा ने बताया कि ‘शक्ति संवाद’ सत्र में अभिनेत्री सुधा चंद्रन, भाजपा महिला मोर्चा (राजस्थान) की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य व वित्तीय स्वतंत्रता पर विचार रखे। एंकर प्रीति सक्सेना के संचालन में 1000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी के साथ सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इंश्योर इंडिया कॉन्क्लेव में उद्योग विशेषज्ञों ने अस्पताल-बीमा सहयोग, सर्जिकल इंश्योरेंस, रोबोटिक्स व ऑन्कोलॉजी सुरक्षा पर चर्चा की। 3000 से अधिक इंश्योरेंस एडवाइजर्स की सहभागिता से छठा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, जिसमें हर नागरिक को बीमा सुरक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश