गणेश अथर्वशीर्ष एवं घेरंड संहिता का किया सामूहिक पाठ
जोधपुर, 15 सितम्बर (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश चतुर्थी स्थापना के उपलक्ष्य में गणेश अथर्वशीर्ष एवं घेरंड संहिता का सामूहिक पाठ किया गया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा एवं योग शास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय ग्रंथों का अध्ययन एवं सामूहिक पाठ विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जोडऩे के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक चिंतन को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम में डीन फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद प्रो. गोविंद प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित रहे, उनके महाविद्यालय आगमन पर समस्त स्टाफ द्वारा उनका साफा, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर डॉ राकेश गुप्ता,डॉ. संजीव भार्गव, डॉ. कविता फोगावत, डॉ. आरती सुवालखा, डॉ मार्कण्डेय बाहरठ, डॉ.अजीत सिंह, डॉ. दीक्षा जैन, सतीश ठाकुर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

