home page

विश्व विरासत सप्ताह में बच्चों को कराई फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक

 | 
विश्व विरासत सप्ताह में बच्चों को कराई फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक


विश्व विरासत सप्ताह में बच्चों को कराई फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक


अजमेर, 24 अप्रेल(हि.स.)। अजमेर रेल मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मारवाड-खामली घाट सेक्शन पर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क विरासत यात्रा (फ्री हेरिटेज राइड) का आयोजन किया गया। इस विशेष यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकतिक सौंदर्य तथा इंजीनियरिंग कौशल को निकट से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मंडल कार्यालय के बोर्ड रूम में विरासत विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से रेलवे की समद्ध विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। बोर्ड रूम में ही रेलवे विरासत विषय पर निबंध लेखन एक प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रेलवे के इतिहास, विकास एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा ज्ञानवर्धक चर्चा में सहभागिता निभाई। शुक्रवार 24 अप्रैल को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तथा रेल म्यूजियम, अजमेर में विरासत भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मनोज कुमार मीना द्वारा मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के निर्देशन में किया गया । मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मेघा गोदारा देव तथा मंडल कार्मिक अधिकारी अजय प्रकाश निगम की उपस्थिति में बच्चों को विरासत भ्रमण के माध्यम से प्रतिभागियों को मंडल कार्यालय के ऐतिहासिक महत्व एवं स्थापत्य विशेषताओं से अवगत कराया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष