home page

बीकानेर की पूर्व मेयर सुशीला कंवर हारीं, कांग्रेस काे स्पष्ट बहुमत : बीजेपी अध्यक्ष के वार्ड में भाजपा की करारी हार

 | 
बीकानेर की पूर्व मेयर सुशीला कंवर हारीं, कांग्रेस काे स्पष्ट बहुमत : बीजेपी अध्यक्ष के वार्ड में भाजपा की करारी हार


बीकानेर, 14 सितंबर (हि.स.)। दस साल से काबिज भाजपा के बोर्ड काे मात देकर साेमवार काे आए नगर निगम चुनाव परिणाम में कांग्रेस काे स्पष्ट बहुमत मिल गया है। पिछले निगम कार्यकाल में भाजपा की मेयर रह चुकीं पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुराेहित चुनाव हार गयी है। वहीं पूर्व मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला काे जीत हासिल हुई है। निगम चुनाव के अब तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए कुल 80 में से 42 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा के खाते में 27 वार्ड आए हैं। वहीं 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 23 में एक सीट पर रालोपा की सरोज ने जीत हासिल की है।

कांग्रेस के अनिल कल्ला ने वार्ड 73 में भाजपा के दीपक पारीक को हराया। कल्ला पूर्व मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला के भतीजे हैं। कांग्रेस ने ये सीट करीब 800 वोट से जीत ली है।

वहीं, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित चुनाव हार गई हैं। उनके सामने कांग्रेस की किरण भाटी ने जीत दर्ज की है। सुशीला कंवर पिछले चुनाव में मेयर बनी थी। वर्तमान में भाजपा के निकाय चुनाव घोषणा पत्र में भी वे सदस्य थी।बीकानेर के पोलिटेक्निक कॉलेज पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में काउंटिंग हुईं।उधर बीकानेर शहर बीजेपी अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के वार्ड में भाजपा की करारी हार हुई है। यहां कांग्रेस की सविता जाेशी ने सरिता नाहटा काे 1600 वाेटाें के अंतर से हराया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव