home page

गंदगी के बीच बन रहा था खाना: खाद्य सुरक्षा टीम ने होटल पर मारा छापा

 | 
गंदगी के बीच बन रहा था खाना: खाद्य सुरक्षा टीम ने होटल पर मारा छापा


जयपुर, 28 मार्च (हि.स.)। आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर प्रथम ने बड़ी कार्रवाई की है।

खाद्य सुरक्षा टीम ने रामगंज बाजार स्थित एम.एम. खान होटल पर सघन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में की गई।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई तथा संदिग्ध सामग्री के सैंपल लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। टीम को मौके पर खाद्य सामग्री अत्यंत अनहाइजीनिक परिस्थितियों में तैयार होती मिली। रॉ मटेरियल, तैयार खाद्य पदार्थ और गंदा पानी एक ही स्थान पर पाया गया, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है।

खाद्य सुरक्षा टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश