home page

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए फागी और रेनवाल मांजी में मिठाइयों व फ्रूट शेक के नमूने

 | 
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए फागी और रेनवाल मांजी में मिठाइयों व फ्रूट शेक के नमूने


जयपुर, 14 मई (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे राज्य सरकार के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत गुरुवार को फागी और रेनवाल मांझी कस्बे में खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर विशेष कार्रवाई की गई।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों और पेय पदार्थों के नमूने लिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मावा रबड़ी, मलाई बर्फी, मावा बर्फी तथा फ्रूट शेक के नमूने एकत्रित किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत पाए जाते हैं तो संबंधित फर्मों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद यादव, अवधेश गुप्ता तथा नंदकिशोर कुमावत शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश