home page

भक्ति की बयार: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विशाल निशान पदयात्रा को किया रवाना

 | 
भक्ति की बयार: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विशाल निशान पदयात्रा को किया रवाना


जयपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के डेहर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में आज भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित षष्टम विशाल निशान पदयात्रा को विधिवत रवाना किया।

बाबा श्री श्याम के जयघोषों से गूंजते वातावरण में सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। भक्तों ने अनुशासन, उत्साह और गहरी आस्था के साथ यात्रा की शुरुआत की। पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बाबा श्याम की पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में एकता, समरसता और सेवा भावना को सुदृढ़ करती हैं।

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं, सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। वही विशाल निशान पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश