home page

दीपोत्सव के अवसर पर नगर निगम की अग्निशमन शाखा की टीम अलर्ट मोड पर

 | 
दीपोत्सव के अवसर पर नगर निगम की अग्निशमन शाखा की टीम अलर्ट मोड पर


जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। नगर निगम की अग्निशमन शाखा द्वारा दीपावली पर्व पर की जाने वाली आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने के दिशा-निर्देश जारी किए गए है। आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए फायर स्टेशन पर अग्निशमन वाहन मय सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपोत्सव को आतिशबाजी एवं दीप जलाकर खुशियों के साथ मनाया जाता है। खुशियों के इस पर्व पर कोई अनहोनी घटना ना हो इसलिए अग्निशमन शाखा की टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

उपायुक्त फायर दुर्गा कुमारी ने बताया कि दीपावली के पर्व पर आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही 12 फायर स्टेशन, विश्वकर्मा, झोटवाड़ा, बिन्दायका, 22 गोदाम, मालवीय नगर, मानसरोवर, सीतापुरा, अपैरल पार्क, बनीपार्क, घाटगेट, आमेर, चौगान फायर स्टेशनों पर फायर व्हीकल तैनात रहेगे। नगर निगम द्वारा इन सभी फायर स्टेशनों के फोन नम्बर भी जारी किए है जिससे कोई भी अग्नि संबंधी दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। दीपावली पर्व के मध्यनजर 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक सभी स्थाई एवं अस्थाई अग्निशमन कार्मिकों की ड्यूटी दो पारियों में रहेगी। प्रथम पारी सुबह 7 से शाम 7 बजे तक एवं द्वितीय पारी शाम 7 से सुबह 7 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में 11 थानों विद्याधर नगर , वैशाली नगर, मानसरोवर, मालवीय नगर, सांगानेर, शास्त्री नगर, चित्रकूट, ब्रहा्रम्पुरी , रामगंज, माणक चौक , कोतवाली सहित पुलिस आयुक्तालय, नगर निगम मुख्यालय पार्ट-2, नगर निगम मुख्यालय पार्ट-1, यादगार पुलिस कन्ट्रोल रूम पर भी अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरण व स्टाफ तैनात रहेगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश