बीकानेर के प्रमुख देव श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में 6 को धन तेरस से दीपोत्सव की हाेगी शुरुआत
बीकानेर, 05 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर शहर के प्रमुख देव श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में 6 को धन तेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हाेगी।लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथावाचक पंडित श्रीकांत व्यास तथा मुख्य पुजारी नरोत्तम महाराज सेवग ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में 6 नवम्बर को धनतेरस से दीपोत्सव शुरू होगा तथा मंदिर में रूप चौदस 07 नवम्बर, दीपावली 08 नवम्बर काे मनायी जाएगी वहीं गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट 10नवम्बर व भाई दूज 11 नवम्बर को मनाई जाएगी।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में नगर निगम बीकानेर के मेयर अनिल कल्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( शहर )चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग गौरव सोनी से मिला तथा उन्हें श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में उपरोक्त त्योहारों पर सफाई व्यवस्था कराने, होमगार्ड्स नियुक्त करने, मंदिर तथा मंदिर परिसर में सुंदर लाइट डेकोरेशन करवाने तथा समुचित पुलिस व्यवस्था की मांग की।
शिष्टमंडल में सीताराम कच्छावा, एस.एन.आचार्य, विनोद महात्मा, हरि प्रकाश सोनी, नरेंद्र शर्मा, आजाद पुरोहित, अनिल सोनी, हेमंत शर्मा तथा किसन लाल सैन आदि समिति के सदस्य शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

