विद्युत लाइन की चपेट में आए किसान की करंट से मौत
| Mar 28, 2026, 17:43 IST
जोधपुर, 28 मार्च (हि.स.)। देचू के सेतरावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बापुनगर (सोलंकियातला) में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। हालांकि गंभीर हालत में किसान को सेतरावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। इस बीच किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि खेत में कृषि कार्य करते समय स्वरूपसिंह (40) पुत्र खुशालसिंह खेजड़ी से लूंग ले रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल स्वरूपसिंह को परिजन तुरंत सेतरावा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सिर, आंख और पैरों में गंभीर चोटों के कारण उन्हें 108 एंबुलेंस से जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

