home page

एमडीएम हॉस्पिटल में जटिल चेहरे की सर्जरी सफल

 | 
एमडीएम हॉस्पिटल में जटिल चेहरे की सर्जरी सफल


जोधपुर, 10 जून (हि.स.)। एमडीएम अस्पताल के दंत रोग विभाग में बीस वर्षीय मरीज मनीष जोशी के गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त चेहरे की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ पाया गया और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस उपलब्धि पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा, सुपरिन्टेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित तथा दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विकास देव ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सर्जरी का नेतृत्व डॉ. चंद्रशेखर चट्टोपाध्याय ने किया। टीम में डॉ. चारू चौहान, डॉ. ममता पटेल, डॉ. आयुष गर्ग और डॉ. सुगंधा जैन शामिल रहे, जिन्होंने ऑपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. प्रमिला और डॉ. राकेश ने सहयोग प्रदान किया। नर्सिंग स्टाफ में निर्मला चौहान, अशोक, मनीषा, तुलचाराम, मोतीलाल और धर्माराम ने सेवाएं दीं, जबकि ओटी नर्सिंग कर्मी आरोग्य पूरे समय ऑपरेशन थियेटर में मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश