home page

हजारेश्वर महादेव मंदिर से बंटा पांच क्विंटल शरबत, 60 किलो गुलाब जामुन

 | 
हजारेश्वर महादेव मंदिर से बंटा पांच क्विंटल शरबत, 60 किलो गुलाब जामुन


चित्तौड़गढ़, 16 मई (हि.स.)। शहर में बूंदी मार्ग स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर की ओर से शनि जयंती पर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया। साथ ही गुलाब जामुन का प्रसाद भी वितरित किया गया।

श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज ने बताया कि शनिवार को प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में शनि देव का अभिषेक किया गया साथ ही बहुत सुंदर झांकी श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर पांच क्विंटल शरबत व 60 किलो वजनी गुलाब जामुन का प्रसाद वितरित किया गया। संध्याकालीन आरती में छप्पन भोग शनिदेव को लगाया गया। प्रसाद वितरण में निलेश पटवारी, योगेश सोनी जुगल माहेश्वरी के अलावा मंदिर के आचार्य श्रवण सामवेदी, मुकेश जोशी, गोपाल, छीतरमल, जुगल किशोर राहुल शर्मा अरुण शर्मा विनोद शर्मा मुरलीधर पवन शर्मा दीपक शर्मा भेरूलाल शर्मा सोनू शर्मा शिवमाली सहित कई पंडितों ने सहयोग किया। महंत चंद्रभारती महाराज ने कहा कि शनि महाराज का आज के दिन अवतरण हुआ था। उन्हें न्यायाधीश के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन शनि भगवान की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। ज्येष्ठ माह में आने वाली अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है, जो इस बार शनिवार 16 मई को है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल