home page

पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल यात्रा 17 को, बैनर का विमोचन

 | 
पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल यात्रा 17 को, बैनर का विमोचन


जोधपुर, 09 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण समिति पुराना शहर जोधपुर की ओर से पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर साइकिल यात्रा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा।

समिति सचिव अमित सिंघवी ने बताया कि जल स्रोत एवं पर्यावरण सरक्षण को लेकर आयोजित होने वाली साइकिल यात्रा के बैनर का विमोचन बिजोलाई के सोमेश्वर गिरी महाराज द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक श्रेणिक जैन ने बताया कि स्वच्छ जल के बिना पर्यावरण संतुलित नहीं है और बिना स्वस्थ पर्यावरण के जल स्रोत प्रदूषित होते है। पर्यावरण संरक्षण एवं जल सुरक्षा की महत्वता व इसी भावना को लेकर जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन 17 मई को सुबह 7.30 बजे जालोरी गेट स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में जल स्रोतों की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर किया जाएगा।

यहां से साइकिल यात्रा भीतरी शहर होते हुए पदमसर पर पहुंचकर संपन्न होगी। बैनर विमोचन मे श्रेणिक जैन, गौरव सोनी, उमेश कल्ला, जयप्रकाश दवे, देवेंद्र बाफना, यश सोनी, सत्येंद्र गुर्जर, योगेश त्रिवेदी, सुभाष व्यास, नरेन्द्र ओझा सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश