साै फीट सेक्टर रोड पर दाे किलाेमीटर में हटाए अतिक्रमण, आमजन की राह होगी आसान
जयपुर, 16 जून (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण
द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन पीआरएन में मानसरोवर वरूण पथ के सामने अनुमोदित योजना तिरूपति विहार, श्याम वाटिका एवं अशोक विहार तक करीब 2 किमी एरिया में 100 फिट सेक्टर रोड मे आ रहे अतिक्रमणों को हटाकर सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-पीआरएन में स्थित मानसरोवर वरूण पथ के सामने अनुमोदित योजना तिरूपति विहार, श्याम वाटिका एवं अशोक विहार तक करीब 2 किमी एरिया में 100 फीट सेक्टर रोड मे आ रहे स्थाई-अस्थाई अवैध निर्माण अतिक्रमणों मकानों, दुकानों, बाउण्ड्रीवाल, टीनशेड़, लेटबाथ, चबूतरे, लोहे के गेट, जालियां, ढ़ांबे, बालकनी, छज्जे सहित अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने को लेकर जेडीए ने पहले अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए थे। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर मंगलवार को जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

