दाे साै फीट बाइपास से सिरसी रोड को चौडा करने के लिए जेडीए कर रहा अवैध निर्माण चिन्हित
जयपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। दाे साै फीट बाइपास से सिरसी रोड तक सड़क को 160 फीट चौड़ा करने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। जेडीए ने गुरुवार को अवैध निर्माण को चिन्हित कर मार्किंग करना शुरू कर दिया है।
उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जेडीए द्वारा 200 फीट बाइपास से सिरसी रोड तक सड़क को चोड़ा करने के संबंध में सक्षम स्तर पर 8 टीमों का गठन किया गया उक्त गठित टीमों के द्वारा 160 फीट रोड की चौड़ाई में आ रहे अवैध निर्माण व अतिक्रमणों के लाल निशान लगाकर चिन्हीकरण की कार्यवाही गुरुवार से शुरू की गई। गुरुवार को करीब 05 किमी एरिया तक चिन्हीकरण की कार्यवाही की गई। जेडीए द्वारा उक्त चिन्हित 160 फीट रोड सीमा में आ रहे अवैध निर्माण अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही शीघ्र की जावेगी। जोन-07 में स्थित धावास में रोड सीमा पर दीवार बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

