जौहर स्मृति संस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव, बड़ौली नए अध्यक्ष निर्वाचित
चित्तौड़गढ़, 01 जून (हि.स.)। जौहर स्मृति संस्थान की नई कार्यकारिणी के चुनाव संस्थान कार्यालय पर हुए। इसमें मतदान के तत्काल बाद मतगणना की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर नारायणसिंह बड़ोली, महामंत्री पद पर भंवरसिह खरड़ी बावड़ी, उपाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह नेतावल गढ़पाछली, महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्मला कंवर राठौड़, कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पेन्द्र सिंह चौथपुरा तथा संयुक्त मंत्री पद पर आदित्यवीर सिंह घटियावली को निर्वाचित घोषित किया गया है।
चुनाव अधिकारी नरपतसिंह भाटी ने बताया की जौहर स्मृति संस्थान की नई कार्यकारिणी के रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में कुल 4113 मतो में से 1661 सदस्यो ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देर रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी किए गए। इन परिणामो में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नारायण सिंह बड़ोली को 1072, कर्नल रणधीर सिंह बस्सी को 249 व शक्तिसिंह मुरलिया को 307 मत प्राप्त हुए तथा कुल प्राप्त मतों मे से 33 मत निरस्त हुए। इस प्रकार नारायण सिंह बड़ोली 765 विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार महामंत्री पद के उम्मीदवार भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी को कुल प्राप्त मत में से 1061 व तेजपालसिंह खोर को 557 मत प्राप्त हुए। कुल प्राप्त मत में से 43 मत निरस्त हुए। इस प्रकार भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी को 504 मत से विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भंवर सिंह नेतावल गढ़ पाछली को कुल प्राप्त मत में से 908 व उदयसिंह देवड़ा को 692 मत प्राप्त हुए तथा कुल 61 मत निरस्त हुए। इस प्रकार भंवरसिंह नेतावल गढ़ पाछली को 216 मत से विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी भाटी के अनुसार महिला उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार निर्मला कंवर राठौड़ को 939 व दीपिका झाला को 690 मत प्राप्त हुए व 32 मत निरस्त हुए। इस प्रकार निर्मला कंवर राठौड़ को 249 मत से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहन सिंह भाटी को 327, कानसिंह सुवावा को 437 व पुष्पेन्द्रसिंह चौथपुरा को 833 मत प्राप्त हुए तथा 64 मत निरस्त हुए। इस पुष्पेन्द्र सिंह चौथपुरा को 396 मत से विजयी घोषित किया गया। वहीं संयुक्त मंत्री पद के उम्मीदवार आदित्य वीर सिंह घटियावली को 1088, भारतसिंह खोर को 305 व रणजीतसिंह बस्सी को 210 मत तथा 58 मत निरस्त हुए। इस पर आदित्य वीर सिंह घटियावली को 783 मत से विजयी घोषित किया गया। बाद में निर्वाचन अधिकारी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। साथ ही सभी का माला पहना कर स्वागत किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

