home page

19 शहराें का पारा 40 पार,चूरु @43

 | 
19 शहराें का पारा 40 पार,चूरु @43


जयपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम विक्षाेभ का असर समाप्त हाे गया है। अब आगामी समय में प्रदेश के पारे में उछाल देखने काे मिलेगा। शनिवार काे प्रदेश के 19 शहराें का दिन का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। 43 के साथ चूरु का दिन और 30 डिग्री के साथ फलाैदी की रात सबसे गर्म रही। जयपुर का पारा भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर में भी आंधी के कारण तापमान में गिरावट हुई। आज सुबह हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में धूलभरी आंधी चली। हल्के बादल भी छाए। दिल्ली में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार रात 21 फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल थीं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में अगले 3 दिन आसमान साफ रहेगा। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश