home page

दिवाली पर पहली बार जयपुर में फायर शाे, 15 मिनट तक गूंजता रहा जयपुर

 | 
दिवाली पर पहली बार जयपुर में फायर शाे, 15 मिनट तक गूंजता रहा जयपुर


जयपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। जयपुर नगर निगम और जेडीए की ओर से दिवाली महोत्सव के तहत पहली बार शहर में फायर शो हुआ। अमर जवान ज्योति पर हुए इस शो में 15 मिनट तक 2500 से ज्यादा स्पेशल स्काई शॉट्स (हवाई पटाखा) चलाए गए । आतिशबाजी के इस नजारे देखने के लिए हजारों जयपुराइट्स पहुंचे। देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी इसका आनंद लिया।

आतिशबाजी के साथ इस बार बर्फ से बनाई गई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से बर्फ से 10 फीट ऊंचे लक्ष्मीजी, गणेशजी और सरस्वतीजी की प्रतिमाएं बनाई गई। इनके साथ दो हाथियों की आकृतियां भी तैयार की गई।

नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया कि जयपुर की दिवाली को यादगार बनाना चाहते थे। इसी सोच के आधार पर नगर निगम और जेडीए की ओर से इस बार दिवाली महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव के पहले दिन ड्रोन शो हुआ था, जिसमें आसमान में आकर्षक आकृतियां बनाई गई। वहीं दिवाली के दिन आतिशबाजी शो आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में इतने बड़े स्तर पर आतिशबाजी का यह पहला शो था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश