home page

दोवडा में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित: टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया पौधारोपण, वन मित्रों को किया सम्मानित

 | 
दोवडा में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित: टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया पौधारोपण, वन मित्रों को किया सम्मानित


दोवडा में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित: टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया पौधारोपण, वन मित्रों को किया सम्मानित


दोवडा में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित: टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया पौधारोपण, वन मित्रों को किया सम्मानित


डूंगरपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। पर्यावरण

संरक्षण और हरियाली के संदेश के साथ जिले के पंचायत समिति दोवड़ा की ग्राम पंचायत

दोवड़ा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम

का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्रीय विकास (टीएडी) एवं

डूंगरपुर जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने परिसर में आम का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थानअभियान की शुरुआत की और आमजन को पर्यावरण

संवर्धन का संदेश दिया।

समारोह

के दौरान टीएडी मंत्री खराड़ी ने राज्य सरकार की पंच गौरवयोजना के तहत लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का

अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रस्तुत विकास मॉडलों और विभागीय योजनाओं की

सराहना की। इसके पश्चात, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जंगलों की देखरेख में उत्कृष्ट

कार्य करने वाले वन मित्रोंको

मंच से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम

में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अधिकाधिक पौधे

लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न

केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि

लकड़ी, औषधियां और अनेक आवश्यक प्राकृतिक संसाधन भी

उपलब्ध कराते हैं। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर नागरिक को पौधारोपण को

अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।

मंत्री

खराड़ी ने आगे कहा कि राज्य सरकार विकसित भारत की राम जी योजनाके अंतर्गत तय सभी विकास कार्यों को पूरी

पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट

किया कि योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को उनका भुगतान बिना किसी विलंब के

सीधे ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। साथ ही, पंच गौरव योजनाके माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस

जिला स्तरीय समारोह में डूंगरपुर जिला कलक्टर देशलदान, उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान

सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, बंशीलाल कटारा, हंसमुख पंड्या, शांतिलाल

पंड्या, प्रभु पंड्या, सुरेश फैलेजिया सहित दोवड़ा

पंचायत समिति के विकास अधिकारी, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के कर्मचारी व बड़ी संख्या में

स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष