home page

किसान समृद्ध होंगे तो, गांव और देश बनेगा खुशहाल : बेढम

 | 
किसान समृद्ध होंगे तो, गांव और देश बनेगा खुशहाल : बेढम


धौलपुर, 08 मई (हि.स.)। प्रदेश के राज्य मंत्री गृह, गौपालन, पशुपालन एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार रात को धौलपुर के ग्राम धनौरा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि किसान मजबूत होगा तो गांव, प्रदेश और देश स्वतः समृद्ध और खुशहाल बनेगा। केंद्र और राज्य सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने किसानों से पीएम कुसुम योजना से जुड़कर “अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता” बनने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने जल संरक्षण, तारबंदी, फार्म पोंड, बागवानी, जैविक खेती एवं कृषि योजनाओं पर किसानों से विस्तृत चर्चा की। भाजपा नेता मोतीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम गढ रही है। सरकार ने युवा,महिला,बुजुर्ग सहित समाज के हर वर्ग के लिए कल्याण के लिए रोडमैप बनाया है तथा सरकार दस पर लगातार आगे बढ रही है।

मीणा ने केन्द्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान भी जन समुदाय से किया जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने रात्रि चौपाल में जनसुनवाई के तहत आए परिवादों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर परिवादों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करें। चौपाल में प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आधुनिक खेती के लाभों पर प्रकाश डाला। चौपाल के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एएन सोमनाथ, उपखण्ड अधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक राजकुमार मीणा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप